BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; बारिश ने उजागर की बदहाल सड़कें: दो इलाकों में बने बड़े गड्ढे, पहली बारिश में धंसी सड़कें…निर्माण कार्यों की खुली पोल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शुक्रवार की मूसलाधार बारिश के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। शनिवार को शहर के दो प्रमुख स्थानों मगरपारा-सत्यम चौक मार्ग और तोरवा के पुराना पावर हाउस मुख्य मार्ग पर सड़क धंस गई। तोरवा में सड़क धंसने से करीब 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया। राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाएं देर रात हुईं, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सुबह सड़क धंसने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद नगर निगम ने दोनों स्थानों पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी और गिट्टी डालकर अस्थायी मरम्मत शुरू कराई। लगातार बारिश के बाद हुई इन घटनाओं ने शहर में पहले सीवरेज परियोजना के दौरान सड़क धंसने के मामलों की याद भी ताजा कर दी। बारिश के बाद सड़कों की बदहाली को लेकर विपक्ष ने भी नगर निगम और सरकार पर निशाना साधा है। विपक्ष का आरोप है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई सड़कें पहली ही तेज बारिश में जवाब दे रही हैं, जिससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विपक्ष ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। नगर निगम फिलहाल मरम्मत कार्य में जुटा है, लेकिन शहरवासियों को चिंता है कि यदि मानसून की शुरुआत में ही सड़कों का यह हाल है तो आगे और गंभीर स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने लोगों से क्षतिग्रस्त मार्गों पर सावधानी से आवागमन करने की अपील की है। क्षेत्रवासियों ने सड़क धंसने को निर्माण कार्यों में लापरवाही का परिणाम बताते हुए स्थायी समाधान की मांग की।

रामशरण यादव..पूर्व महापौर, बिलासपुर…..

आरोप लगाया कि पहली ही बारिश में सड़कों का धंसना निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....