BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; विधानसभा से लौटते ही मैदान में उतरे विधायक सुशांत शुक्ला: जलभराव वाले क्षेत्रों का किया दौरा बारिश प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में लगातार हुई भारी बारिश और जलभराव की स्थिति के बीच विधायक सुशांत शुक्ला विधानसभा सत्र से लौटते ही सीधे प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने जलभराव से प्रभावित मोहल्लों का निरीक्षण कर स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनकर अधिकारियों को तत्काल राहत, जल निकासी और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक ने जोरापारा, ड्रीम इम्पीरिया, जगदंबा कॉलोनी, चांटीडीह, देवनंदन नगर, विजयापुरम, डबरीपारा, चिंगराजपारा, लिंगियाडीह, राजकिशोर नगर, बिजौर और बहतराई सहित कई इलाकों का मैराथन दौरा किया। उन्होंने जलभराव की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर पानी निकासी, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि विधानसभा सत्र के कारण वे क्षेत्र में मौजूद नहीं थे, जिसकी जानकारी उन्होंने पहले ही क्षेत्रवासियों को दे दी थी। लौटते ही उनका पहला दायित्व प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और राहत कार्यों को तेज करना रहा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा केवल चुनौती नहीं, बल्कि समाज की संवेदनशीलता और सेवा भावना की भी परीक्षा होती है। बेलतरा विधानसभा का प्रत्येक नागरिक उनके परिवार का सदस्य है और संकट की इस घड़ी में वे हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हालात पूरी तरह सामान्य होने तक वे स्वयं राहत कार्यों की लगातार निगरानी करेंगे और प्रभावित क्षेत्रों का दौरा जारी रखेंगे। विधायक ने आम नागरिकों से संयम बनाए रखने, प्रशासन का सहयोग करने तथा अपने आसपास रहने वाले बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और सामूहिक सहयोग से इस आपदा का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है। दौरे के दौरान पश्चिम मंडल अध्यक्ष रत्नाकर (मोनू) श्रीवास, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम पवन कश्यप, जोन अध्यक्ष रेखा सूर्यवंशी, एमआईसी सदस्य रेखा ओमप्रकाश पांडेय, रुपाली अनिल गुप्ता, एल्डरमैन भगवती साहू, संतोष दुबे, मनोरमा विजय यादव, जय वाधवानी, प्रीतेश सोनी, ममता अमित मिश्रा, रानी शैलेष देवांगन, त्रिदेव रजक, कमल पटेल, दिनेश सिंह, पेशीराम जायसवाल, पंचराम साहू, सोनू सिंह, अभिषेक साव सहित जोन कमिश्नर एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....