BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में एक ही दिन दो बार आगजनी, जैन प्लाजा में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तारबाहर थाना क्षेत्र से शुक्रवार को एक बार फिर आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। सीएमडी चौक स्थित जैन प्लाजा में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआत में आग मामूली नजर आई, लेकिन कुछ ही मिनटों में उसने विकराल रूप धारण कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्लाजा के एक हिस्से से पहले धुआं उठता दिखाई दिया। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आसपास के लोग दहशत में आ गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जैन प्लाजा रिहायशी क्षेत्र में स्थित होने के कारण एहतियातन आसपास की दुकानों और इमारतों को खाली कराया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि आग से संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार को ही तारबाहर थाना क्षेत्र में यह आगजनी की दूसरी बड़ी घटना है। एक ही दिन में दो बार आग लगने से फायर सेफ्टी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। लगातार हो रही आग की घटनाओं ने शहर की रिहायशी और व्यावसायिक इमारतों में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...