BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

बिलासपुर से सीपत-कोरबा जाने वाले रहें सतर्क; लगरा में जलभराव से सड़क जाम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी..प्रशासन से व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) लगातार हो रही बारिश के कारण बिलासपुर–सीपत–कोरबा मुख्य मार्ग पर लगरा आरटीओ चौकी से आगे नर्सिंग कॉलेज के पास भारी जलभराव हो गया है। गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक हुई बारिश के बाद आसपास के खेतों का पानी सड़क पर आ जाने से मार्ग पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों के लिए रास्ता पार करना जोखिम भरा हो गया है। आसपास के लोग भी तेज जलभराव को देखते हुए वाहनों को सावधानी से चलाने और अनावश्यक जोखिम नहीं उठाने की सलाह दे रहे हैं। स्थिति को देखते हुए कई बसें, ट्रक और अन्य भारी वाहन सड़क के दोनों ओर खड़े हैं, जिससे मार्ग पर लंबा जाम लग गया है। इस मार्ग से बिलासपुर, सीपत और कोरबा की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण यातायात की रफ्तार लगभग थम गई है और लोग पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन से लोगों ने जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान करने तथा मौके पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं वाहन चालकों से अपील की गई है कि जलभराव वाले हिस्से को पार करने का जोखिम न उठाएं और पूरी सतर्कता बरतें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....