BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

व्यापम की परीक्षाओं के लिए कड़े नियम; दो घंटे पहले पहुंचे अभ्यर्थी, होगी सघन तलाशी..20 जुलाई से लागू होंगे नए दिशा-निर्देश; संचार उपकरण और आभूषण पर सख्त प्रतिबंध!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने आगामी परीक्षाओं में पारदर्शिता और सुरक्षा को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर सख्त नियम लागू कर दिए हैं। ये नए दिशा-निर्देश 20 जुलाई से आयोजित होने वाली सभी व्यापम परीक्षाओं पर लागू होंगे। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले के सभी केंद्राध्यक्षों, प्राचार्यों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। व्यापम की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक, अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा, ताकि मेटल डिटेक्टर और मैनुअल तलाशी (फ्रिसकिंग) के जरिए उनका सत्यापन हो सके। तलाशी के लिए प्रत्येक केंद्र पर कम से कम एक पुरुष और एक महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी रहेगी, जो परीक्षा शुरू होने के ढाई घंटे पहले केंद्र पर मौजूद रहेंगे। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी सिर्फ महिला पुलिसकर्मी ही लेंगी। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। उदाहरण के तौर पर यदि परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होनी है तो 9:45 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले और समाप्ति के अंतिम आधे घंटे में किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

ड्रेस कोड भी अनिवार्य…….

नए नियमों के तहत अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े पहनने होंगे और पांव में चप्पल पहनकर आना होगा। परीक्षा कक्ष में मोबाइल, घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पर्स, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी जैसे किसी भी प्रकार का सामान ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही कान में किसी भी तरह के आभूषण पहनने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन अनिवार्य है और इसका उद्देश्य परीक्षाओं को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर...