BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत..शव के हुए कई टुकड़े!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर स्थित टेंगनमाडा रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक का शव कई हिस्सों में बिखर गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के थानों को सूचना भेजी गई है और पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....