BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

खम्हरिया में 71 बेटियों को मिली सरस्वती योजना की साइकिलें..शिक्षा की राह हुई आसान: देवेश शर्मा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खम्हरिया में राज्य शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की 71 छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य देवेश शर्मा ने छात्राओं को साइकिलें वितरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अशफाक एवं समिति सदस्य योगेश जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य एल. जेठे ने की। इस अवसर पर अतिथियों ने राज्य शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में बड़ी सुविधा मिलेगी और बालिका शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक धीरेन्द्र सिंह क्षत्रिय ने किया। इस दौरान चंद्रकांत पाण्डेय, सहदेव साहू, पटेल मैडम, शासकीय माध्यमिक विद्यालय खम्हरिया के प्रधान पाठक सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....