ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अननेचुरल सेक्स मारपीट और दूसरे पुरुषों से संबंध बनाने के दबाव से तंग आकर पत्नी बनी कातिल, 40 हजार की सुपारी देकर पति का सिर कलम, धड़ रेलवे ट्रैक पर फेंका, सिर जमीन में गाड़ा….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बलौदाबाजार जिले से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। हथबंद थाना क्षेत्र में कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने एक युवक की तलवार से निर्मम हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया। धड़ को हथबंद-भाटापारा रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, जबकि सिर को करीब 10 किलोमीटर दूर ले जाकर जमीन में गाड़ दिया गया, ताकि पहचान और सबूत मिटाए जा सकें। यह वारदात 11 जनवरी 2026 की तड़के सामने आई, जब ग्रामीणों ने ग्राम मजगांव के पास रेलवे ट्रैक पर बिना सिर का शव पड़ा देखा। सूचना पर हथबंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव का गला धारदार हथियार से कटा हुआ था, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। शव की पहचान पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। मृतक के दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में ‘G.K. JOSHI’ लिखा हुआ था। इसी निशान के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। करीब 80 पुलिसकर्मियों की टीम ने 4 किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चलाया। सोशल मीडिया, मुनादी और आसपास के गांवों में पूछताछ के बाद चार दिन में मृतक की पहचान गैस कुमार जोशी (39) निवासी ग्राम भोथीडीह, जिला बेमेतरा के रूप में हुई। मृतक की पहचान होते ही पुलिस ने उसकी पत्नी कुसुम जोशी (35) को हिरासत में लिया। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने हत्या की साजिश रचने की बात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार, कुसुम ने बताया कि उसका पति उसे अननेचुरल सेक्स के लिए मजबूर करता था, मारपीट करता था और दूसरे पुरुषों से संबंध बनाने का दबाव डालता था। इन हरकतों से परेशान होकर उसने अपने मामा को पूरी बात बताई और पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। कुसुम ने अपने मामा राजेश भारती (32) की मदद से दो कॉन्ट्रैक्ट किलर्स — दारासिंह अनंत (44) और करन अनंत (34) से संपर्क किया। चारों के बीच 40 हजार रुपये में हत्या का सौदा तय हुआ। पुलिस ने बताया कि एक साल पहले भी पति की हत्या की कोशिश की गई थी, लेकिन वह नाकाम रही थी। साजिश के तहत कुसुम अपने पति को मामा के गांव दरचुरा लेकर गई। वहां पहले से दोनों सुपारी किलर्स मौजूद थे। सभी ने मिलकर युवक को जमकर शराब पिलाई। नशे की हालत में चारों ने युवक के साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद युवक को कार में डालकर करीब 20 किलोमीटर दूर हथबंद-भाटापारा रेलवे ट्रैक के पास ले जाया गया। वहां तलवार से उसका सिर कलम कर दिया गया। धड़ को ट्रैक पर फेंक दिया गया ताकि मामला हादसे जैसा लगे। वहीं, सिर को अलग स्थान पर ले जाकर गाड़ दिया गया। पुलिस ने इस मामले में पत्नी, उसके मामा और दोनों कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या के बाद चार बाल अपचारी फरार..सर्च डॉग ने कोरबा-रायग... राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बिलासपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल; रैली निकालकर निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; कोटा में पिकनिक की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं; औरापानी जलाशय में डूबने से युवक की मौत... बिलासपुर; बेलतरा को 1.12 करोड़ की विकास सौगात; मंगला मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण समेत 11 विकास कार्यों ... बिलासपुर के व्यापार विहार में GST और पर्यावरण विभाग की संयुक्त दबिश; स्क्रैप से भरी 407 जब्त..बिल-दस... रतनपुर में मछली चोरी की रंजिश में चौकीदार की हत्या..24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर के हाईवे पर ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब .200 लीटर चोरी का डीज... करगी रोड रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला; मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी..नीचे फंसा मिला जेसीबी का... बिलासपुर; खाद, सड़क, पानी और बिजली को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल..बिल्हा में एसडीएम कार्यालय का घेरा... बिलासपुर; नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड मृत मिला..हाथ-पैर बंधे होने का आरोप, ह...