Raftaar News Cg

मस्तूरी विधानसभा के सीपत ब्लॉक में जय भारत सत्याग्रह आंदोलन, प्रेस वार्ता….? मोदी सरकार कर रही लोकतंत्र की हत्या: रामनारायण राठौर…?

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) मंगलवार को जय भारत सत्याग्रह आंदोलन को लेकर जिला प्रभारी अजय निर्मलकर व पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनारायण राठौर ने सीपत प्रेस क्लब के पत्रकारों के साथ सीपत रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता की।

पत्रकारों से प्रेस वार्ता के दौरान जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के जिला प्रभारी अजय निर्मलकर ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने षड्यंत्र पूर्वक कार्य कर राहुल गांधी की मान्यता रद्द की हैं और न्यायलय में उनके साथ अपमान किया हैं, इसलिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पुरे देश भर में जन आंदोलन के रूप में इस जय भारत सत्याग्रह आंदोलन को चलाया जायेगा।

प्रेस वार्ता के दौरान पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामनारायण राठौर ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं, जिन्हें पुरे देश भर को साथ लेकर चलना चाहिए, पुरे देश के हित में सोचना चाहिए वो पार्टी के लिए ही सोच रही हैं। भाजपा देश में तानाशाह हुकूमत चला रही है। राहुल गांधी के संसद से सदस्यता समाप्त करने से राजनीतिक चुनौती खत्म नही हो जाती। कांग्रेस लोकतंत्र के लड़ाई जनता के अदालत के लिए लड़ रही है। इन्होंने कहा कि हम ब्लाक, जिला, प्रदेश और देश तक इस आवाज को उठाएंगे। जब तक हमे न्याय नही मिल जाता। जय भारत सत्याग्रह आंदोलन हमारा जारी रहेगा।

इस अवसर पर इनकी रही उपस्थिति:-

जय भारत सत्याग्रह आंदोलन जिला प्रभारी अजय निर्मलकर, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनारायण राठौर, पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष भोज यादव, पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष उमेश कश्यप, पप्पू साहू, प्रमिल दास मानिकपुरी, दुबे सिंह कश्यप, भागीरथी पोर्ते, विजय गुप्ता, रामेश्वर धीवर, टीकाराम श्रीवास, नंदू साहू, दीपक साहू, नंद कुमार साहू, उमेश कश्यप, दीपक यादव, धनिदास महंत, हरनारायण पटेल, सेवा दास महंत, दिलीप कुमार मन्नेवार।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...