ChhattisgarhRaftaar News Cg

हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, इलाके में दहशत…..

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मदनपुर गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सोहन गोंड़ के रूप में हुई है, जो मुरकोल गांव का रहने वाला था और इन दिनों अपनी बहन के घर मदनपुर में रह रहा था। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे सोहन गोंड़ मवेशी चराने जंगल गया था। इसी दौरान चटनियां जंगल में हाथियों के झुंड से उसका सामना हो गया। अचानक एक हाथी ने हमला कर उसे सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोहन का साथी किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा और उसने वन विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र की टीम रेंजर रामनारायण राम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दो हाथियों का एक जोड़ा पिछले कई दिनों से इलाके में सक्रिय है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथी न केवल लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं, बल्कि उन्होंने आसपास के खेतों में खड़ी धान की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल की ओर न जाएं और हाथियों की गतिविधियों की जानकारी तुरंत विभाग को दें। विभाग की टीम हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....