BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; करगी रोड डिरेलमेंट का खुलासा; आरपीएफ ने 10 आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार..नर्मदा एक्सप्रेस से मंगाया गया था जेसीबी का बकेट, ट्रैक पर छोड़ने से मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतरे!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) करगी रोड रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के तीन वैगन डिरेल होने के मामले का रेलवे सुरक्षा बल ने खुलासा कर दिया। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरपीएफ ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी निजी ठेकेदार पवन नायक अब भी फरार है। आरपीएफ के अनुसार 13 जुलाई को दोपहर करीब 2:20 बजे करगी रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-2 की लाइन नंबर-3 पर एन-बॉक्स-914 खाली रैक के तीन वैगन पटरी से उतर गए थे। जांच में सामने आया कि रेलवे ट्रैक पर जेसीबी मशीन का भारी बकेट आ जाने के कारण यह हादसा हुआ। जांच में पता चला कि निजी ठेकेदार पवन नायक ने इंदौर से गाड़ी संख्या 18233 इंदौर–बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस के ए-1 कोच के माध्यम से कोच अटेंडेंट की मदद से जेसीबी का बकेट करगी रोड मंगवाया था। स्टेशन पर बकेट उतारने के बाद मजदूर उसे प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान अचानक मालगाड़ी आने पर मजदूर भारी बकेट ट्रैक पर छोड़कर हट गए, जिससे मालगाड़ी के तीन वैगन डिरेल हो गए। घटना के बाद आरपीएफ ने इंदौर से बिलासपुर तक विभिन्न रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इंदौर स्टेशन पर बकेट को ट्रेन में लोड किए जाने और बिलासपुर में संबंधित कोच अटेंडेंट से पूछताछ के बाद आरोपियों की पहचान हुई। मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरपीएफ पोस्ट उसलापुर ने रेलवे अधिनियम के तहत 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश टेकाम उर्फ मुन्ना, नरहर सिंह उर्फ पिंटू, देवा सिंह उर्फ मुन्ना, बुद्धू सिंह, छत्रपति मरावी, लोकेश मांडवी, अनुराग मरावी, अभिषेक यादव, कोच अटेंडेंट मोहम्मद शमीर और अमित यादव शामिल हैं। आरपीएफ के अनुसार, इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी पवन नायक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत..... गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम!