BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जिले की 486 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित, आवास प्लस 2.0 की प्रतीक्षा सूची का हुआ अनुमोदन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस 2.0 की सिस्टम जनरेटेड स्थायी प्रतीक्षा सूची के अंतरिम वाचन, अवलोकन और अनुमोदन के लिए बुधवार को जिले की सभी 486 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान पात्र हितग्राहियों की सूची को ग्रामीणों के समक्ष सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत कर सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की गईं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल ने विकासखंड बिल्हा के ग्राम हरदी में आयोजित विशेष ग्राम सभा में शामिल होकर पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। ग्राम सभा में आवास प्लस 2.0 के अंतर्गत तैयार की गई प्रतीक्षा सूची का वाचन किया गया। ग्रामीणों से सूची के संबंध में सुझाव और आपत्तियां प्राप्त की गईं। ग्राम हरदी में सर्वेक्षित हितग्राहियों की कुल संख्या 348 बताई गई है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों का चयन पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं के माध्यम से पात्रता सूची का सार्वजनिक परीक्षण सुनिश्चित कर शासन की मंशा के अनुरूप वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा। विशेष ग्राम सभा में ग्राम सभा अध्यक्ष, सरपंच मनीराम ध्रुव, जनपद सदस्य मनोज यादव, जनपद पंचायत बिल्हा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह, सहायक अभियंता (आवास), सहायक लेखा परीक्षण अधिकारी, तकनीकी सहायक, उपसरपंच, पंचगण, ग्राम सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम हरदी के दौरे के बाद जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत पोंसरी का भ्रमण कर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत निर्मित चेक डेम, आंगनबाड़ी भवन तथा प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रशासन का कहना है कि ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण और विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन लगातार किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार...