BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र के श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित जूडियो शोरूम में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की सेफ और 4 लाख 83 हजार रुपए की पूरी रकम बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने शोरूम के बेसमेंट में लगे कांच के गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कैश ऑफिस से सेफ उठाकर फरार हो गए थे। शोरूम संचालक ने करीब एक सप्ताह पहले चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। सेफ में दो दिनों की बिक्री की रकम रखी थी। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कस्तूरबा नगर में दो संदिग्ध चोरी की रकम को लेकर बातचीत कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रमेश सिंह (40), निवासी सिंधी कॉलोनी कस्तूरबा नगर और पुष्पेंद्र यादव (45), निवासी डीपी विप्र कॉलेज के पीछे टिकरापारा को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की सेफ और पूरी रकम बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत..... गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम!