BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

बिलासपुर; घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मल्हार चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौहा में एक सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना में घर का ताला और अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी पार कर दी गई। पूरी वारदात घर के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चौहा निवासी विवेक राय ने मल्हार चौकी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी मां गांव में अकेली रहती हैं। 10 जुलाई की शाम करीब 6 बजे उनका बड़ा भाई मां को अपने साथ बिलासपुर ले गया था। इसके बाद घर सूना पड़ा रहा। 13 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे जब परिवार के सदस्य गांव पहुंचे तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था । अंदर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा और अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। अलमारी में रखे चांदी के छह जेवर, सोने के तीन गहने, करीब 20 हजार रुपये के कीमती आभूषण तथा 15 हजार रुपये नकद गायब मिले। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 35 हजार रुपये बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर की और शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इस मामले में महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि चोरी की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में संदिग्ध चोर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस चोरी की वारदात में स्थानीय लोगों का सामिल होना प्रतीत होता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....