BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; पागल सांड का आतंक…एक की मौत, चार गंभीर घायल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के महमंद क्षेत्र में एक पागल सांड ने आतंक मचा रखा है। इस सांड ने एक ही दिन में पांच लोगों पर लगातार हमला कर दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, पिछले कई दिनों से यह सांड महमंद इलाके में घूम रहा था और लोगों के लिए खतरा बना हुआ था। सोमवार को अचानक उसने अलग-अलग स्थानों पर लोगों पर हमला कर दिया। घायल व्यक्तियों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी चार लोगों की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सांड बुरी तरह से घायल है और बेहद आक्रामक हो चुका है। वह किसी भी व्यक्ति को देखते ही हमला कर देता है। इससे पूरे गांव में भय का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं, वहीं महिलाएं और बच्चे खास तौर पर दहशत में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सांड को पकड़कर क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो इससे और बड़ी घटना हो सकती है। फिलहाल, नगर निगम प्रशासन की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...