Raftaar News Cg

राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादह का केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक हुआ संपन्न, 22 व 23 को होगा महाधिवेशन….? बांटी गई जिम्मेदारियां….? 

दुर्ग:- (प्रांशु क्षत्रिय) राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादह 1282 का केंद्रीय कार्यकारणी समिति का अहम बैठक रविवार को महासभा के अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस की अध्यक्षता में एवं महासभा के पदाधिकारीयों में उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज सिंह, महासचिव विष्णु सिंह बघेल, सहसचिव कमलेश सिंह, प्रचार सचिव घनश्याम सिंह चौहान, महिला अध्यक्ष वंदना सिंह राजपूत, महिला सचिव छाया सिंह, युवा सचिव महासभा विकास सिंह के आतिथ्य में महाराणा प्रताप मंगल भवन शंकर नगर दुर्ग में आयोजित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ राजपूत क्षत्रिय समाज का राजिम में 22 व 23 अप्रेल को होने वाले 59 वां महाधिवेशन की तैयारी एवं महासभा महासचिव व कोषाध्यक्ष द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत आंशिक संशोधन कर उपस्थित पदाधिकारीयो व कार्यकारणी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।

इस दौरान महासभा के अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस, महासचिव विष्णु सिंह बघेल व कोषाध्यक्ष नीरज सिंह क्षत्रिय ने संयुक्त रूप से बताया की समाज का 59 महाधिवेशन राजिम में 22 व 23 अप्रेल को होना है। जिसमें ध्वजारोहण के पश्चात शोभायात्रा का आयोजन किया जायेगा तत्पश्चात अतिथियों का सम्मान कार्यक्रम किया जायेगा और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, साथ ही 22 अप्रेल को ही राधा कृष्ण मंदिर राजिम में ही केंद्रीय कार्यकारिणी का बैठक होगा जहाँ अंतिम अनुमोदन रखा जायेगा और वही 22 अप्रेल को ही अक्षय तृतीया के शुभ तिथि में आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारिणी समिति एवं मीडिया सेल के प्रभारियों की उपस्थिति रही।

राजपूत क्षत्रिय महासभा मे बांटी गई जिम्मेदारी:-

राजपूत क्षत्रिय महासभा छ.ग.रहटादह मीडिया सेल महासभा के जोन स्तर पर प्रचार-प्रसार सचिव घनश्याम सिंह चौहान के अनुशंसा से मीडिया सेल प्रमुख आदर्श सिंह ठाकुर के द्वारा आवश्यक बैठक महाराणा प्रताप मंगल भवन शंकर नगर दुर्ग में रखा गया। जिसमें महासभा मीडिया सेल में दुर्ग जोन प्रभारी लोकेश्वर सिंह ठाकुर, सह प्रभारी रोहिताश सिंह भुवाल, राजनांदगांव जोन प्रभारी ललित सिंह ठाकुर,बेमेतरा जोन प्रभारी अविनाश सिंह ठाकुर, सहप्रभारी नीरज सिहं राजपूत, रायपुर जोन प्रभारी विष्णु सिंह, बिलासपुर जोन प्रभारी मोहन सिहं राजपूत, सह प्रभारी प्रांशु क्षत्रिय को मनोनित किया गया। इस अवसर महासभा के अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस, महासचिव विष्णु सिंह बघेल, कोषाध्यक्ष नीरज सिंह क्षत्रिय, सह सचिव कमलेश सिंह सहित केंद्रीय पदाधिकारी, युवा मंडल सहित महिला मंडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; पेपर लीक से युवाओं के सपनों की हत्या; बिलासपुर में गरजे राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी..श... बेलतरा में विकास की बड़ी सौगात; 1.90 करोड़ के 20 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण..विधायक ... सीपत; नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म..पुलिस ने 11 दिन में दबोचा आरोपी, POCSO में भेजा जेल! बिलासपुर में बेकाबू रफ्तार का कहर; कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर..फिर मिनी बस से भिड़ी, युवक गं... स्वस्थ बेटी–सशक्त भविष्य; तखतपुर में मासिक धर्म जागरूकता अभियान..कलेक्टर-एसएसपी ने छात्राओं को दिए स... बिलासपुर; 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर 1.04 करोड़ की ठगी: साइबर गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार..बिलासपुर... बिलासपुर; गरीबों का आशियाना उजाड़कर नहीं बने विधायक आवास: अटल श्रीवास्तव, सरकार पर हमला..नकटी में प्... बिलासपुर; रतनपुर में मछली चोरी की रंजिश में खूनी खेल; खूंटाघाट के चौकीदार की दौड़ाकर पीट-पीटकर हत्या... बिलासपुर; हादसों में फंसे लोगों को मिनटों में मिलेगी राहत: यातायात पुलिस बिलासपुर को मिले अत्याधुनिक... बिलासपुर; तुरकाडीह चौक में तलवार लहराकर लोगों को दहशत में फैलाने वाला गिरफ्तार!