ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अंडा ठेले पर विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार……

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के नगरी थाना क्षेत्र के छिपली गांव में अंडा ठेले पर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां गाली-गलौज के बाद एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुयश उर्फ सन्नी लहरे (33 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी कुलेश्वर विश्वकर्मा (25 वर्ष) भी छिपली गांव का ही निवासी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अंडा ठेले पर बैठने के दौरान शराब के नशे में गाली-गलौज को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी कुलेश्वर ने बिजली तार काटने वाले कटर से सुयश के सीने और गले पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुयश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सिहावा और नगरी पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...