BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में चौकीदार हत्याकांड पर उबाल; बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर धरना जारी, दोषी अधिकारियों के निलंबन और 1 करोड़ मुआवजे की मांग!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में संविदा चौकीदार नरेंद्र खांडे की हत्या के बाद न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार सुबह 7 बजे से मृतक के परिजन, सतनामी समाज और भीम आर्मी के कार्यकर्ता बाल संप्रेक्षण गृह के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे हैं। आंदोलन को विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन मिल रहा है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी भी धरने में शामिल हुई। आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ने आरोप लगाया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में भी इसी बाल संप्रेक्षण गृह में एक नाबालिग की मौत हुई थी, लेकिन उस समय मामले को दबा दिया गया और जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि वर्तमान जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुरेश सिंह उस समय भी पदस्थ थे, फिर भी विभाग ने कोई सबक नहीं लिया, जिसके कारण एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर चूक सामने आई। मृतक की पत्नी सीमा खांडे ने बताया कि नरेंद्र खांडे का मार्च महीने में दूसरे स्थान पर तबादला हो चुका था, लेकिन बाल संप्रेक्षण गृह की प्रभारी अधिकारी सुजाता हालदार ने उन्हें यहीं रोके रखा। उन्होंने यह भी बताया कि गृह में करीब 50 बाल अपचारी हैं, जबकि उनकी सुरक्षा के लिए केवल दो चौकीदार तैनात थे। उनके जेठ श्यामलाल खांडे दिन की ड्यूटी करते हैं और नरेंद्र रात की ड्यूटी पर रहते थे। धरनारत परिजनों और समर्थकों ने महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दोषी अधिकारियों, सुरेश सिंह सहित संबंधित स्टाफ पर कार्रवाई और निलंबन की मांग की है। आंदोलनकारियों ने मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को स्थायी सरकारी नौकरी, एफआईआर की प्रति, सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मृतक के बच्चों की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी सरकार द्वारा उठाने तथा लापरवाह अधिकारियों पर आपराधिक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक बाल संप्रेक्षण गृह के मुख्य द्वार पर उनका धरना जारी रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....