BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

कोटा; 50 साल से बसे परिवारों पर बेदखली की तलवार..जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पंचायत पर प्रताड़ना का आरोप…शमशान भूमि बताकर 3 दिन में मकान खाली करने का नोटिस!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जनपद पंचायत कोटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनपुरी के आश्रित ग्राम ढोलमौहा के सैकड़ों ग्रामीण मंगलवार को बिलासपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जनदर्शन में कलेक्टर को आवेदन सौंपकर बेदखली की कार्रवाई रोकने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि वे पिछले 40 से 50 वर्षों से उक्त भूमि पर मकान बनाकर रह रहे हैं, लेकिन अब पंचायत उसे सार्वजनिक श्मशान भूमि बताकर कब्जा हटाने का दबाव बना रही है। ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि वर्षों से निवास करने के कारण पंचायत की अनुशंसा पर कई परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी मिला और पक्के मकान बन चुके हैं। वर्तमान में दो मकानों का निर्माण भी जारी है। इसके बावजूद पंचायत की ओर से अचानक नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर मकान हटाकर भूमि खाली करने का निर्देश दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में भी उन्होंने जमीन के पट्टे के लिए आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उपसरपंच, सरपंच और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा दबाव बनाकर मकान तोड़ने की चेतावनी दी जा रही है। महिलाओं को भी मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की कि बेदखली की कार्रवाई तत्काल रोकी जाए, मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और वर्षों से निवासरत सभी परिवारों को उसी भूमि का वैध पट्टा प्रदान किया जाए। वहीं ग्रामीणों को ग्राम पंचायत सोनपुरी की ओर से जारी नोटिस में सार्वजनिक श्मशान घाट पर किए गए कथित अतिक्रमण को तीन दिनों के भीतर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में उल्लेख है कि ग्रामसभा के प्रस्ताव के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है तथा निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....