BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; डीजल चोरों को छोड़ना कोनी थाने के ASI को पड़ा भारी..वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, तत्काल निलंबित!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी थाना क्षेत्र में डीजल चोरी के आरोपियों को पकड़ने के बावजूद बिना वैधानिक कार्रवाई के छोड़ने का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए सहायक उपनिरीक्षक (ASI) उमेश उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीजल चोरी के आरोपियों को पकड़ने के बावजूद उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई नहीं की गई और उन्हें छोड़ दिया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने जांच कराई और प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर ASI उमेश उपाध्याय के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। इधर, मामले में पुलिस ने दो डीजल चोरों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; गूगल मैप के भरोसे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे राखड़ में गिरी, चार लोगों की बची जान.... बिलासपुर; बुके नहीं, कॉपी-पेन लाएं'..जन्मदिन पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच... बिलासपुर में SS पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई में देरी पर भड़की एनएसयूआई; शिक्षा विभाग और निगम का घेराव क... बिलासपुर; मदनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, विकास कार्यों में अनियमितता और 9 लाख की राशि निकालकर... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में उम्रकैदी की मौत, एक महीने में तीसरी घटना ..सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ... बिलासपुर में जनहित के मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पीएचई ईई को थमाया शो-कॉज नोटिस..जर्जर स्क... बिलासपुर में चौकीदार हत्याकांड पर उबाल; बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर धरना जारी, दोषी अधिकारियों के निल... बिलासपुर; डीजल चोरों को छोड़ना कोनी थाने के ASI को पड़ा भारी..वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, तत्... कोटा; 50 साल से बसे परिवारों पर बेदखली की तलवार..जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पंचायत पर प्रताड़ना का ... बिलासपुर; दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में खूनी हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..दो फर...