BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; केंद्रीय जेल में उम्रकैदी की मौत, एक महीने में तीसरी घटना ..सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, बाथरूम में फिसलकर गिरने के बाद सिम्स में तोड़ा दम!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 76 वर्षीय बंदी सोखराम साहू की इलाज के दौरान सिम्स अस्पताल में मौत हो गई। जेल अभिरक्षा में हुई इस मौत के बाद नियमानुसार न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है। वहीं पिछले एक महीने के भीतर जेल में हुई यह तीसरी मौत होने से जेल की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार हत्या के एक मामले में दोषसिद्ध होकर वर्ष 2014 से केंद्रीय जेल में सजा काट रहे सोखराम साहू मंगलवार देर रात जेल अस्पताल वार्ड के बाथरूम में पैर फिसलने से गिर गए। घटना के बाद जेल प्रशासन ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल रेफर किया। जहां मंगलवार तड़के करीब 3 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन ने मृतक के परिजनों को जानकारी दी। जेल अभिरक्षा में हुई मौत होने के कारण नियमानुसार न्यायिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। इधर केंद्रीय जेल में लगातार हो रही मौतों को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। एक महीने के भीतर तीसरी बार किसी बंदी की मौत होने से जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों के स्वास्थ्य प्रबंधन पर गंभीर चिंता जताई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....