BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में खूनी हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..दो फरार आरोपियों की तलाश जारी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम डोडकी में दीवार से सटाकर मकान बनाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष पर जानलेवा हमला करने के आरोप में बिल्हा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस के अनुसार ग्राम डोडकी निवासी रमेश कुमार कोसले (35) ने 13 जुलाई को थाना बिल्हा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच दीवार से हटकर मकान बनाने की बात को लेकर पड़ोसी रामू यादव, रामजीवन यादव और सोहन यादव ने एकराय होकर गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपियों ने रमेश कुमार और उनके पिता अंजोरदास को डंडे से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई तथा जान से मारने की नीयत से मारपीट की। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की। दबिश के दौरान मुख्य आरोपी सोहन यादव (60 वर्ष) निवासी ग्राम डोडकी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपने पुत्र के साथ मिलकर प्रार्थी और उसके पिता से मारपीट करना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, मामले के अन्य आरोपी रामू यादव और रामजीवन यादव फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....