BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में जनहित के मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पीएचई ईई को थमाया शो-कॉज नोटिस..जर्जर स्कूलों में कक्षाएं बंद करने के निर्देश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार को आयोजित टीएल बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनहित के मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयसीमा का कड़ाई से पालन किया जाए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण की समीक्षा के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग की खराब प्रगति पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और कार्यपालन अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का केवल औपचारिक नहीं, बल्कि संतोषजनक समाधान होना चाहिए। शिक्षा विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने एकल शिक्षकीय स्कूलों में जल्द अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करने तथा आवश्यकता पड़ने पर सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं लेने के निर्देश दिए। साथ ही जर्जर स्कूल भवनों में किसी भी स्थिति में कक्षाएं संचालित नहीं करने और वैकल्पिक भवनों की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। डीएमएफ के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक प्रस्ताव समय पर प्रस्तुत नहीं किए जाने पर भी कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने डीएमएफ के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत शेष किसानों का सत्यापन 15 अगस्त तक पूरा करने, सभी कार्यालयों में आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति शत-प्रतिशत लागू करने तथा भविष्य में इसे वेतन भुगतान से जोड़ने की तैयारी करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में 18 जुलाई को जिलेभर में प्रस्तावित वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को स्थानीय स्तर पर बैठक कर व्यापक जनभागीदारी के साथ अभियान सफल बनाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा अग्रिस्टेक पंजीयन, सुशासन तिहार, पीएमओ पोर्टल, जनदर्शन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सीएम हेल्पलाइन तथा खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज की उपलब्धता सहित विभिन्न योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....