BilaspurChhattisgarhPoliticsRaftaar News Cg

बिलासपुर में SS पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई में देरी पर भड़की एनएसयूआई; शिक्षा विभाग और निगम का घेराव कर सौंपा ज्ञापन..जांच अधिकारियों की जवाबदेही तय करने, भवन सुरक्षा की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एसएस पब्लिक स्कूल के खिलाफ दर्ज शिकायतों पर कार्रवाई में हो रही देरी को लेकर मंगलवार को एनएसयूआई ने शिक्षा विभाग और नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में संयुक्त संचालक, स्कूल शिक्षा विभाग एवं नगर निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और जांच में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की गई। संयुक्त संचालक की अनुपस्थिति में ज्ञापन सहायक संचालक जगदीश शास्त्री को सौंपा गया, जबकि नगर निगम आयुक्त की गैरमौजूदगी में उप आयुक्त खजांची कुम्हार ने ज्ञापन प्राप्त किया। रंजेश सिंह ने आरोप लगाया कि एसएस पब्लिक स्कूल के खिलाफ शिक्षा विभाग के नियमों के उल्लंघन, अभिभावकों से अनियमित शुल्क वसूली, किताबें और यूनिफॉर्म स्कूल से ही खरीदने का दबाव, सुरक्षा मानकों की अनदेखी तथा मान्यता नियमों के उल्लंघन जैसी गंभीर शिकायतें पहले ही दी जा चुकी हैं। इसके बावजूद आज तक न तो जांच पूरी हुई और न ही किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि कृष्णा पब्लिक स्कूल मामले में जांच पूरी होने और शिकायतें सही पाए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, जबकि अचीवर्स स्कूल सहित कई अन्य निजी स्कूलों की शिकायतें भी लंबे समय से लंबित हैं। ऐसे में विभागीय कार्रवाई पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। एनएसयूआई ने यह भी मांग उठाई कि जिन अधिकारियों को जांच का जिम्मा सौंपा गया था और जिन्होंने समय पर जांच पूरी नहीं की, उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाए। रंजेश सिंह ने आरोप लगाया कि निजी स्कूलों के मामलों में बार-बार नोडल अधिकारी को ही जांच अधिकारी बनाया जाता है, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। नगर निगम को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि एसएस पब्लिक स्कूल भवन के निचले हिस्से में स्कूल संचालित किया जा रहा है, जबकि ऊपरी मंजिल किराये पर दी गई है। एनएसयूआई ने इसे बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए भवन, फायर सेफ्टी और अन्य सुरक्षा मानकों की तत्काल जांच कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की। सहायक संचालक जगदीश शास्त्री और उप आयुक्त खजांची कुम्हार ने शिकायतों पर नियमानुसार जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। रंजेश सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय नहीं हुई तो एनएसयूआई विद्यार्थियों और अभिभावकों के हित में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग और प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान पुष्पराज साहू, करन यादव, नूर मोहम्मद, राहुल मानिकपुरी, मनेन्द्र अनंत, आशीष यादव और प्रशांत पाल सहित एनएसयूआई के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....