ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO! रफ्तार का कहार; तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर..दर्दनाक हादसे में दादा-पोते की मौत, दादी गंभीर रूप से घायल; परिवार में छाया मातम! 

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के गंडई थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दादी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा सुरही नदी पुल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। मृतक परमेश्वर निर्मलकर ग्राम पदमी साजा ब्लॉक के निवासी थे। वे अपनी पत्नी इंद्राणी निर्मलकर और पोते डिकेश निर्मलकर के साथ लमरा गांव में अपनी बेटी के घर आए थे। रविवार सुबह तीनों एक ही बाइक में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे सुरही नदी पुल के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दादा परमेश्वर और पोता डिकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दादी इंद्राणी को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर है। एक ही झटके में दो पीढ़ियों की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर...