BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; गूगल मैप के भरोसे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे राखड़ में गिरी, चार लोगों की बची जान..सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल, एएसपी बोले- लापरवाही मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर-उरगा मार्ग पर तोरवा थाना क्षेत्र के दरीघाट-ढेका कर्रा के पास सोमवार देर रात बड़ा हादसा टल गया। रायगढ़ से रायपुर जा रही एक टाटा नेक्सन कार गूगल मैप के निर्देशों का पालन करते हुए निर्माणाधीन पुल पर चढ़ गई। आगे सड़क अधूरी होने के कारण कार करीब 30 फीट नीचे पुल के नीचे पड़े राखड़ में जा गिरी। हादसे में कार सवार चारों लोग बाल-बाल बच गए और उन्हें केवल सामान्य चोटें आईं। जानकारी के अनुसार रायगढ़ निवासी संजय पटेल, चंद्रभान पटेल, सत्यनारायण पटेल और अनिल पटेल कोरबा होते हुए रायपुर जा रहे थे। देर रात गूगल मैप के बताए मार्ग पर चलते हुए उनकी कार निर्माणाधीन पुल तक पहुंच गई। पुल के आगे सड़क पूरी नहीं होने के कारण चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और कार सीधे नीचे जा गिरी। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से कार में फंसे चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई। घटना के बाद निर्माणाधीन पुल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि चालक गूगल मैप के निर्देशों का पालन करते हुए पुल तक पहुंचा था। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि निर्माण एजेंसी और ठेकेदार ने मौके पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर और अन्य सुरक्षा इंतजाम किए थे या नहीं। एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि जांच में निर्माण एजेंसी या ठेकेदार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने निर्माणाधीन पुलों और सड़कों पर सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....