मस्तूरी; भाजपा नेता रामनारायण राठौर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया; शुभचिंतकों ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं..कार्यालय में दिनभर लगा बधाई देने वालों का तांता, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र की हस्तियां रहीं मौजूद!

बिलासपुर मस्तूरी क्षेत्र के भाजपा नेता एवं विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट, शाखा बिलासपुर के जिला सचिव रामनारायण राठौर का जन्मदिन सोमवार को मोपका स्थित उनके कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही भाजपा नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और समर्थकों का तांता लगा रहा। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान रामनारायण राठौर ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें समाज और कार्यकर्ताओं का जो स्नेह और विश्वास मिला है, वह उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे। जन्मदिन समारोह में गतौरा के पूर्व सरपंच सुरेश राठौर, राठौर समाज के ग्रामीण जिलाध्यक्ष धनंजय राठौर, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, जनपद सदस्य प्रतिनिधि देव सिंह पोर्ते, बिल्डर राजू चंद्राकर, राठौर समाज के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र राठौर, संतोष राठौर, संजय राठौर, गुलशन सुमन, निखिल शर्मा, अमित राठौर, सत्यनारायण राठौर, कल्याण सिंह, रवि सुमन, रामशरण राठौर, धर्मेंद्र वैष्णव, मान सिंह, शानू यादव, राजेंद्र वस्त्रकार सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतक एवं समर्थक उपस्थित रहे।
