ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक हादसा, मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मां और डेढ़ साल की बेटी की मौत, पति सदमे में…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से स्कूटी सवार मां और डेढ़ साल की बेटी की मौत हो गई। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 में भारतीय दयानंद आर्य उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे से महज एक सप्ताह पहले ही बच्ची का जन्मदिन मनाया गया था। जानकारी के अनुसार, विकास साहू अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी के साथ किसी काम से बाहर निकले थे। इसी दौरान सामने से आ रहे मिट्टी लोडेड ट्रैक्टर (CG 07 D 3977) ट्रॉली (CG 07 N 4992) को देखकर विकास ने स्कूटी को ब्रेक लगाया। ब्रेक लगते ही पीछे बैठी पत्नी और बेटी संतुलन खोकर सड़क पर गिर गईं और सीधे ट्रॉली के पिछले पहियों की चपेट में आ गईं। प्रत्यक्षदर्शी चुम्मन देशमुख ने बताया कि हादसा बेहद दर्दनाक था। दोनों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे को अपनी आंखों के सामने देखने के बाद विकास साहू गहरे सदमे में है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क बेहद व्यस्त रहती है और आसपास तीन से चार स्कूल होने के कारण दोपहर के समय यहां बच्चों की आवाजाही अधिक रहती है। बावजूद इसके सड़क पर स्पीड ब्रेकर तक नहीं बनाए गए हैं, जिससे वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। साथ ही वाहन मालिक की जानकारी भी जुटाई जा रही है। दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...