BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; कोटा में पिकनिक की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं; औरापानी जलाशय में डूबने से युवक की मौत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया एक युवक सोमवार को औरापानी जलाशय में डूब गया। कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ की टीम ने उसका शव बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार नया सरकंडा गली नंबर-4 निवासी ऋषभ देव (32 वर्ष) पिता ओमप्रकाश देव सोमवार सुबह अपने दोस्तों अभिषेक जायसवाल, राकेश साहू, दीपक जायसवाल, कुशल टेक्नो और बिट्टू अली के साथ पिकनिक मनाने औरापानी जलाशय पहुंचे थे। सुबह करीब 6:30 बजे सभी दोस्त जलाशय में नहाने उतरे। इसी दौरान ऋषभ अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथियों ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन पानी की अधिक गहराई और तेज बहाव के कारण वे कुछ ही क्षणों में आंखों से ओझल हो गए। इसके बाद दोस्तों ने तत्काल कोटा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोटा थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने कई घंटे तक जलाशय में सर्च ऑपरेशन चलाया। आखिरकार दोपहर करीब 1 बजे ऋषभ देव का शव पानी से बाहर निकाला गया। जो दोस्त सुबह तक पिकनिक की खुशियां मना रहे थे, वही कुछ घंटों बाद अपने साथी को अंतिम विदाई देते नजर आए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कोटा प्रभारी आकाश चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। शव बरामद कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....