BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; धान खरीदी से पहले बड़ी तकनीकी गड़बड़ी, हजारों किसानों का रकबा हुआ शून्य, खरीदी पर संकट……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) धान खरीदी सीजन की शुरुआत से पहले ही जिले के हजारों किसान संकट में पड़ गए हैं। तकनीकी खामी के चलते बड़ी संख्या में किसानों के पंजीयन में रकबा 0.000 दर्ज हो रहा है, जिससे समर्थन मूल्य पर धान बेचने की उनकी उम्मीदों पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है। किसानों का कहना है कि यदि इस गड़बड़ी को समय पर नहीं सुधारा गया, तो वे इस साल सरकारी खरीदी केंद्रों में अपनी उपज बेच ही नहीं पाएंगे। सबसे गंभीर समस्या ग्राम पंचायत केवटाडीह, भूतहा पटवारी हल्का क्रमांक 23 और गोड़ाडीह सेवा सहकारी समिति मर्यादित (पंजीयन क्रमांक 57) के किसानों के साथ सामने आई है। जब किसानों ने पोर्टल पर अपना पंजीयन विवरण देखा तो पूरा रकबा शून्य दिखाई दिया, जबकि उनका दावा है कि एग्रीस्टेक के माध्यम से पंजीयन तथा कैरी फॉरवर्ड प्रक्रिया समय पर पूरी कर ली गई थी। इससे किसानों में नाराजगी और बेचैनी साफ देखने को मिल रही है। यही नहीं, कई किसानों की धान गिरदावरी भौतिक सत्यापन रिपोर्ट में भी फसल विवरण ‘उपलब्ध नहीं’ दर्शाया जा रहा है। सिस्टम में ऐसा दिख रहा है मानो खेतों में धान की बुआई ही नहीं की गई हो। इस त्रुटि से न सिर्फ धान खरीदी पर असर पड़ रहा है, बल्कि अन्य सरकारी योजनाओं और कृषि लाभों पर भी संकट गहराने की आशंका है। अपनी समस्याओं को लेकर प्रभावित गांवों के किसान आज सामूहिक रूप से कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपकर पूरी स्थिति से अवगत कराया और जल्द समाधान की मांग की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...