BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर के व्यापार विहार में GST और पर्यावरण विभाग की संयुक्त दबिश; स्क्रैप से भरी 407 जब्त..बिल-दस्तावेजों की गहन जांच!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के व्यापार विहार स्थित गुंबर पेट्रोल पंप के सामने सोमवार को जीएसटी विभाग और पर्यावरण विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इमरान रॉयल ऑटोमोटिव में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक द्वारा बेचे जा रहे स्क्रैप को 407 वाहन में लोड किया जा रहा था। इसी दौरान अधिकारियों ने वाहन को रोककर जांच शुरू कर दी। जीएसटी टीम ने स्क्रैप से लदी 407 वाहन को जब्त कर उसका वजन कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि स्क्रैप की बिक्री और परिवहन से संबंधित वैध बिल, जीएसटी चालान तथा अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध हैं या नहीं। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि जीएसटी विभाग के साथ पर्यावरण विभाग की टीम ने भी संयुक्त रूप से दबिश दी। पर्यावरण विभाग के अधिकारी मौके पर वाहन चालक और संबंधित लोगों से पूछताछ कर स्क्रैप के स्रोत, परिवहन और उसके निस्तारण से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रहे हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि स्क्रैप का परिवहन और कारोबार पर्यावरण संबंधी नियमों के अनुरूप किया जा रहा था या नहीं। फिलहाल दोनों विभागों की संयुक्त जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद यदि कर चोरी, दस्तावेजों में अनियमितता या पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के तथ्य सामने आते हैं तो संबंधित पक्ष के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....