ChhattisgarhRaftaar News Cg

शादी का झांसा देकर सब इंजीनियर का शोषण, छुड़वाई नौकरी, सहायक पोस्ट मास्टर गिरफ्तार….

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक 35 वर्षीय महिला सब इंजीनियर ने सहायक पोस्ट मास्टर पर शादी का झांसा देकर छह महीने तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोपी सौरभ कुमार (27 वर्ष) बिहार का रहने वाला है और जशपुर के एक पोस्ट ऑफिस में सहायक पोस्ट मास्टर था। जानकारी के अनुसार, 2024 में दोनों की मुलाकात हुई और आरोपी ने मीठी बातें कर महिला को प्रेम जाल में फंसा लिया। जनवरी 2025 में उसने शादी का वादा कर उसे कमरे में बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद कई महीनों तक वही झांसा देकर उसका शोषण करता रहा। जब महिला ने शादी की बात कही, तो सौरभ ने उससे सरकारी नौकरी छोड़ने की शर्त रख दी। भरोसा कर महिला ने नौकरी तक छोड़ दी, लेकिन बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और विरोध करने पर गाली-गलौज भी की। पीड़िता की शिकायत पर तुमला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और ऐसे मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...