Raftaar News Cg

विधायक डॉ.बांधी ने महमंद में विधायक निधि से निर्मित होने वाले विकास कार्य का किया भूमिपूजन….? जोरदार हुआ स्वागत….?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बाँधी ने विधायक निधि से ग्राम महमंद के रजक मोहल्ले में भागवत रजक के घर से महमंद बाईपास तक सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया, साथ ही वार्ड क्रमांक 18 में नवीन नव दुर्गाउत्सव समिति के मंच निर्माण का भूमि पूजन कर नवीन विकास कार्यों की नींव रखी।

महमंद चौक पर हुआ स्वागत:-

मस्तूरी विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जैसे ही ग्राम पंचायत महमंद चौक पहुंचे, वहां रजक समाज के पदाधिकारीयों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में रजक समाज के पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ये हुए शामिल:-

भूमि पूजन में भाजपा प्रदेश के पदाधिकारी विधायक प्रतिनिधी बीपी.सिंह, महमंद सरपंच श्री निषाद, उप सरपंच एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय, जनपद सदस्य नारद रजक, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य युगल किशोर, पंच मनोज सिंह, आशीष साहू, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुनील गोरे, मंत्री कुलदीप रजक, रेलवे युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मुकेश राव, मुकेश निर्मलकर, ओम प्रकाश सूर्या सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...