ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, खेत में मिली अधजली लाश का चौंकाने वाला खुलासा, भाई ने की बहन के प्रेमी की बेरहमी से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छपौरा गांव में खेत से मिली अधजली लाश के रहस्यमय मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस ने दो आरोपियों अर्जुन धुर्व और अजित उर्फ हरजित लहरे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक ललित धीवर का अर्जुन धुर्व की बहन के साथ प्रेम संबंध था। इसी बात से नाराज होकर दोनों आरोपियों ने ललित को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के तहत उसे जयंती कार्यक्रम में बुलाने का बहाना बनाया गया और गांव के बाहर खेत में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि वहां शराब पिलाने के बाद ललित की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के इरादे से आरोपियों ने शव को जलाने की कोशिश की और खेत में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...