BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; तखतपुर के होटल में भीषण आग, लाखों का नुकसान, पुलिस जांच में जुटी है!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर नगर के गणेश कॉफी होटल में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि होटल में रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, खाद्य सामग्री सहित अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंची, तब तक आग पूरे होटल को अपनी चपेट में ले चुकी थी। घटना के बाद नगर में स्थायी फायर ब्रिगेड की मांग फिर तेज हो गई है। रहवासियों का कहना है कि दो वर्ष पहले मुख्यमंत्री द्वारा तखतपुर में फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हुआ। यदि नगर में स्थायी अग्निशमन व्यवस्था होती तो नुकसान काफी कम हो सकता था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....