BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; एसईसीएल की 5 खदानों को मिला 5-स्टार दर्जा: उत्कृष्ट खनन के लिए राष्ट्रीय सम्मान..कोयला मंत्रालय की स्टार रेटिंग में बड़ी उपलब्धि, सुरक्षित, वैज्ञानिक और पर्यावरण-अनुकूल खनन के लिए मिला सम्मान!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कोयला मंत्रालय की प्रतिष्ठित स्टार रेटिंग में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी की पांच खदानों—बंगवार, खैराहा, बेहराबांध, विजय वेस्ट तथा जगन्नाथपुर परियोजना—को सर्वोच्च 5-स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है। किसी एक मूल्यांकन वर्ष में एसईसीएल की पांच खदानों को एक साथ यह रेटिंग मिलना कंपनी के इतिहास की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। कोयला मंत्रालय की स्टार रेटिंग प्रणाली के तहत खदानों का मूल्यांकन सुरक्षित एवं वैज्ञानिक खनन, पर्यावरण संरक्षण, भूमि पुनर्वास, आधुनिक तकनीक के उपयोग, श्रमिक सुरक्षा एवं कल्याण, वैधानिक अनुपालन, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा परिचालन दक्षता जैसे विभिन्न मानकों पर किया जाता है। इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खदानों को ही 5-स्टार रेटिंग प्रदान की जाती है। इस वर्ष सम्मानित चार भूमिगत खदानों—बंगवार, खैराहा, बेहराबांध और विजय वेस्ट—ने सुरक्षित संचालन, वैज्ञानिक खनन, उत्पादन दक्षता, श्रमिक कल्याण और पर्यावरणीय प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं भटगांव क्षेत्र की जगन्नाथपुर ओपनकास्ट परियोजना को ओवरबर्डन प्रबंधन, हरित विकास, जल संरक्षण और सुरक्षित उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली। एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने इस उपलब्धि को पूरे एसईसीएल परिवार के सामूहिक प्रयास और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का परिणाम बताते हुए कहा कि कंपनी सुरक्षित, सतत और पर्यावरण-अनुकूल खनन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधुनिक तकनीकों के माध्यम से परिचालन उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह उपलब्धि एसईसीएल की सुरक्षा संस्कृति, परिचालन दक्षता, पर्यावरण संरक्षण और उत्तरदायी खनन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही, कोल इंडिया लिमिटेड की अग्रणी अनुषंगी कंपनी के रूप में एसईसीएल देश की ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास के लक्ष्यों को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; तिफरा उपकेंद्र में 40 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर शुरू, बिलासपुर को मिलेगी निर्बाध बिजल... बिलासपुर; एसईसीएल में भू-जल संरक्षण पर मंथन: दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न..जल प्रबंधन, वर्षा जल संचयन ... बिलासपुर; बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा उग्र आंदोलन, जनपद सीईओ का भी करेंगे घेराव: अटल श्रीवास्त... बिलासपुर; स्ट्रीट लाइट का पोल बना करंट का जाल, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 5 मजदूर: सिरगिट्टी में स... बिलासपुर; अपोलो हॉस्पिटल पर गंभीर मरीज की शिफ्टिंग में लापरवाही का आरोप: कांग्रेस ने 7 दिन का दिया अ... बिलासपुर; छठी कार्यक्रम में युवक की पीट-पीटकर हत्या...तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर कार्यक्रम में पह... सीपत; चाकू अड़ाकर युवक से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त! बिलासपुर; बीड़ी पीते समय बिगड़ा संतुलन: कुएं में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत...कोटा थाना क्षेत्र के... बिलासपुर; शादी की खुशियां मातम में बदलीं: एक की मौत...दूसरा गंभीर, दहेज में टीवी खरीदने जा रहे स्कूट... बिलासपुर; राजस्व मामलों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर का औचक निरीक्षण, लंबित प्रकरण जल्द निपटाने ...