ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुलिस की संवेदनहीनता की हद पार!..लापरवाह पुलिस ने नहीं दी मदद, जंगल में मिला शव बोरी में भरकर लाए परिजन, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल..एसएसपी ने दिए जांच के आदेश, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तखतपुर क्षेत्र में पुलिस की संवेदनहीनता एक बार फिर सामने आई है। जुनापारा पुलिस चौकी प्रभारी मनोज शर्मा की लापरवाही और अमानवीय रवैये के चलते मृतक उमाशंकर साहू के परिजनों को शव बोरी में भरकर बाइक से अस्पताल लाना पड़ा। पोस्टमार्टम के लिए पुलिस से वाहन और सहायता मांगी गई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। उमाशंकर साहू ग्राम सकेरी निवासी तीन दिन पहले लकड़ी काटने के लिए जंगल गए थे और वापस नहीं लौटे। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने तलाश में कोई रुचि नहीं दिखाई। थक-हारकर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ खुद खोजबीन शुरू की, जिसके बाद निमघाट जंगल में उनका क्षत-विक्षत शव मिला। जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने के बाद भी पुलिस ने लापरवाही जारी रखी। चौकी प्रभारी ने शव परिजनों को सौंपते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाने को कह दिया, लेकिन ना तो पेट्रोलिंग गाड़ी उपलब्ध कराई और ना ही कोई जवान भेजा गया। मजबूरी में परिजन शव को बोरी में भरकर बाइक पर अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम किया गया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की इस गैरजिम्मेदाराना हरकत से परिजनों में गहरा आक्रोश है। रोहित साहू और फागुराम साहू ने बताया कि तीन दिनों से वे लगातार अपने परिजन की तलाश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया। इस संवेदनहीनता पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि यदि पोस्टमार्टम के लिए शव को लाने में पुलिस ने सहयोग नहीं किया है, तो यह गंभीर मामला है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है और जांच के आदेश दे दिए हैं।

लचर पुलिस व्यवस्था के खिलाफ परिजनों में उबाल, एसएसपी ने जताई नाराजगी……

तखतपुर क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने पुलिस व्यवस्था पर तीखा रोष जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....