BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर के पेट्रोल पंप पर पत्रकार से मारपीट; आरक्षक समेत दो पर एफआईआर..आरोपी पुलिसकर्मी लाइन अटैच!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के अंबा पेट्रोल पंप पर बाइक टक्कर के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में पत्रकार शिवा गोरख के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मारपीट करने वालों में पुलिस आरक्षक अभिषेक बख्श और उसका साथी सतीश ताती शामिल थे। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार पेट्रोल भराने पहुंचे शिवा गोरख की बाइक की मामूली टक्कर होने के बाद विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तारबाहर थाना पुलिस ने आरक्षक अभिषेक बख्श और सतीश ताती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 351 एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने आरोपी आरक्षक अभिषेक बख्श को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन अटैच कर दिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....