BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ NSUI का हल्लाबोल; डीईओ कार्यालय का घेराव, चश्मा और चूड़ियां भेंट कर जताया विरोध..अवैध फीस वसूली व नियम उल्लंघन की निष्पक्ष जांच की मांग!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के निजी स्कूलों की कथित मनमानी और शिक्षा विभाग की निष्क्रियता के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को प्रतीकात्मक रूप से पावर का चश्मा और चूड़ियां भेंट कर विरोध दर्ज कराया तथा विभिन्न शिकायतों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई का आरोप है कि एसएस पब्लिक स्कूल, केपीएस ग्रुप, अचीवर्स स्कूल सहित जिले के कई निजी विद्यालय अभिभावकों को एक ही दुकान से यूनिफॉर्म और किताबें खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं। इसके अलावा निर्धारित नियमों के विपरीत अतिरिक्त शुल्क, टर्म फीस और अन्य मदों में राशि वसूली जा रही है। संगठन का कहना है कि इन मामलों की शिकायत पहले भी शिक्षा विभाग से की गई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने आरोप लगाया कि खमतराई स्थित एसएस पब्लिक स्कूल परिसर में ही कॉपी, किताब और यूनिफॉर्म की बिक्री की जा रही है। साथ ही 12 माह की फीस, हर वर्ष एक्टिविटी फीस तथा निर्धारित तिथि के बाद प्रतिदिन 10 रुपये की पेनल्टी वसूली जा रही है, जो नियमों के विपरीत है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय में निजी प्रकाशकों की किताबें अनिवार्य की जा रही हैं, स्कूल भवन के ऊपर किराये का संचालन हो रहा है तथा खेल मैदान जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। रंजेश सिंह ने कहा कि राज्य शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी निजी विद्यालय अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकता। इसके बावजूद कई स्कूल खुलेआम नियमों की अनदेखी कर रहे हैं और शिक्षा विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को “सच्चाई दिखाने” के लिए चश्मा और कार्रवाई करने में विफलता के विरोध में चूड़ियां भेंट की गई हैं। एनएसयूआई ने डीईओ को सौंपे ज्ञापन में सभी शिकायतों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच, अवैध शुल्क वसूली पर तत्काल रोक, नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रों और अभिभावकों के हित में आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान पुष्पराज साहू, करन यादव, सुमित ठाकुर, विन्नी विश्वकर्मा, वेद राठौर, राहुल मानिकपुरी, राजा खान, गौकारण साहू, अंशु गोस्वामी, सुनील श्रीवास, आकाश, आशीष यादव, मानेंद्र अनंत, भूमिका कोसले सहित बड़ी संख्या में छात्र, कार्यकर्ता और अभिभावक मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....