ChhattisgarhRaftaar News Cg

NH-53 पर दर्दनाक हादसा, पिता और 6 साल के बेटे समेत तीन की मौत, हाइवा चालक फरार…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मुंबई–हावड़ा नेशनल हाईवे 53 पर भीषण सड़क हादसा। शुक्रवार सुबह पारागांव के पास हुए हादसे में एक ही परिवार के पिता और उसके 6 साल के मासूम बेटे समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान आरंग के बागेश्वर पारा निवासी श्रवण जलक्षत्री (40), मंगलू जलक्षत्री (28) और मंगलू के 6 वर्षीय बेटे तिलक के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों शुक्रवार तड़के महानदी में मछली पकड़ने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे। निसदा मोड़ के आगे उनकी बाइक रांग साइड से महानदी पुल की ओर जा रही थी। इसी दौरान महासमुंद की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे मुरूम से भरे हाइवा वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार हाइवा के पहियों में फंस गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरे शवों के अवशेषों को एकत्र कर मर्चुरी भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। इधर, जैसे ही हादसे की खबर बागेश्वर पारा पहुंची, पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। एक ही परिवार के दो चिराग बुझ जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत.....