BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी जनपद के जर्जर भवन का होगा कायाकल्प; केंद्रीय मंत्री ने दिया नए भवन का भरोसा..सीईओ को सुधार के निर्देश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी जनपद पंचायत के नए भवन की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की उम्मीद जगी है। मंगलवार को आयोजित दिशा समिति की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू तथा कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस मांग पर संज्ञान लेते हुए जल्द भवन निर्माण की दिशा में पहल का भरोसा दिया। जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी ने बैठक में बताया कि मस्तूरी विकासखंड के गठन के समय बना जनपद कार्यालय का भवन अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। खपरेल की छत वाले इस भवन में बारिश के दौरान जगह-जगह पानी टपकता है, जिससे कर्मचारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने करीब दो करोड़ रुपये की लागत से नए भवन के निर्माण की मांग दोहराई। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्लांट के सीएसआर मद से नए भवन के निर्माण के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि डीएमएफ फंड से मस्तूरी, बिल्हा, कोटा और तखतपुर विकासखंडों में 50-50 लाख रुपये की लागत से मल्टीपर्पस हॉल का निर्माण कराया जाएगा, जिसे शासी परिषद से स्वीकृति मिल चुकी है। इस दौरान जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी ने यह भी शिकायत की कि जनपद पंचायत के सीईओ जे.आर. भगत द्वारा जनप्रतिनिधियों को शासकीय योजनाओं और आवेदन प्रपत्रों की समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाती। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सीईओ को कड़ी हिदायत देते हुए निर्देश दिए कि सभी शासकीय योजनाओं, आवेदन प्रपत्रों और उनके क्रियान्वयन की जानकारी जनपद टीम एवं जनप्रतिनिधियों को नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंच सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....