BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जर्जर स्कूल भवनों में नहीं लगेंगी कक्षाएं, कलेक्टर का सख्त आदेश..बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के जर्जर स्कूल भवनों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बारिश के मौसम में विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने निर्देश दिए हैं कि खस्ताहाल स्कूल भवनों को तत्काल चिन्हित किया जाए और ऐसे भवनों में किसी भी स्थिति में कक्षाएं संचालित न की जाएं। कलेक्टर ने कहा कि जिन स्कूलों की इमारतें जर्जर हैं, वहां विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए पास के सुरक्षित शासकीय भवन अथवा अन्य स्कूलों में वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि शिक्षा प्रभावित न हो और बच्चों की सुरक्षा भी सुनिश्चित रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्कूल भवनों का नियमित निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए शासन से लगातार राशि उपलब्ध कराई जा रही है और कई स्थानों पर मरम्मत कार्य भी किए गए हैं। इसके बावजूद जहां भवन अब भी खस्ताहाल हैं, वहां संबंधित विभागों को तत्काल प्रस्ताव तैयार कर मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि जिले के कई सरकारी स्कूल वर्षों से जर्जर भवनों में संचालित हो रहे हैं। हर बारिश के मौसम में इन भवनों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में प्रशासन के ताजा निर्देशों के बाद अब लोगों की नजर इस बात पर है कि जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत और वैकल्पिक व्यवस्था कितनी जल्दी धरातल पर उतरती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....