BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; 20 जुलाई को व्यापम की सब इंजीनियर परीक्षा..शहर के 17 केंद्रों पर जुटेंगे करीब 6 हजार परीक्षार्थी, नकल रोकने सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम, पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा कल 20 जुलाई को आयोजित की जाएगी। बिलासपुर शहर में इसके लिए 17 स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 5987 परीक्षार्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। यह परीक्षा लोक निर्माण विभाग की सिविल और ई एंड एम शाखा में सब इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए हो रही है। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगी। प्रशासन ने नकल रोकने और सुरक्षा के लिए कड़े इंतज़ाम किए हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को आब्जर्वरों की बैठक लेकर व्यापम के नए निर्देशों का सख़्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बिलासा गुड़ी में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी पूरी तरह ब्रीफ किया गया। परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए जाएंगे, ताकि किसी भी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नकल संभव न हो। हर केंद्र में पुरुष और महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी रहेगी। परीक्षार्थियों को हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग (तलाशी) के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा।

परीक्षार्थियों के लिए विशेष निर्देश…..

• परीक्षा केंद्र में कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचे, ताकि तलाशी और सत्यापन हो सके।

• परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले, यानी सुबह 9:45 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।

• हल्के रंग के आधी बाजू वाले कपड़े पहनें, और सिर्फ चप्पल पहनकर आएं।

• कान में कोई भी आभूषण पहनना वर्जित।

• परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले और समाप्ति के आखिरी आधा घंटे में केंद्र से बाहर जाना मना है।

• परीक्षा कक्ष में मोबाइल, घड़ी, पर्स, बेल्ट, स्कार्फ, टोपी और किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...