BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठे सवाल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम खुडुभाठा में शुक्रवार को खेत में लगे बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में करंट प्रवाहित होने से 55 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। सूचना पर मस्तूरी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खुडुभाठा निवासी सुलोचना बाई पटेल (55 वर्ष), पति आनंद राम पटेल शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपने खेत गई थीं। इसी दौरान खेत में लगे बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में करंट प्रवाहित हो रहा था। अनजाने में केबल के संपर्क में आते ही उन्हें जोरदार करंट का झटका लगा, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ीं। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर यह जांच शुरू कर दी है कि सपोर्ट केबल में करंट कैसे प्रवाहित हुआ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार!