ChhattisgarhRaftaar News Cg

महिलाएं और लड़कियां रहे सतर्क, मासिक धर्म के दौरान अधिक ब्लडिंग से बिगड़ी हालत हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती एक 34 वर्षीय महिला की अत्यधिक ब्लडिंग के कारण मौत हो गई। महिला को मासिक धर्म शुरू होने के बाद लगातार अधिक रक्तस्राव हो रहा था। पहले उसे सूरजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां हालत में सुधार नहीं होने पर देर रात अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के रामानुजनगर ब्लॉक के ग्राम कौशलपुर निवासी कमलेश्वरी राजवाड़े (34) को 1 जनवरी 2026 को मासिक धर्म शुरू हुआ था। इसके बाद उसे लगातार अधिक ब्लडिंग होने लगी। परिजनों ने उसकी हालत को देखते हुए तत्काल सूरजपुर स्थित बीएल मेमोरियल मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला के शरीर में खून की भारी कमी बताई और उसे ब्लड चढ़ाया गया। हालांकि, कई दिनों तक इलाज के बावजूद 6 जनवरी तक महिला की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। हालत लगातार बिगड़ने पर बीएल मेमोरियल हॉस्पिटल प्रबंधन ने उसे देर रात अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया। परिजन महिला को लेकर रात करीब 1.15 बजे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन महिला की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के चिकित्सकों के अनुसार, महिला को जब अस्पताल लाया गया था, तब उसकी स्थिति काफी नाजुक थी और अधिक ब्लडिंग के चलते शरीर ने काम करना बंद कर दिया था। तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। परिजनों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...