BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; खेल मैदान के नाम पर 1.30 लाख का भुगतान, काम नहीं होने का आरोप, सरपंच पर गबन के आरोप!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ग्राम पंचायत दर्राभांठा के सरपंच एनल धृतलहरे पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्राभांठा के खेल मैदान के नाम पर 1.30 लाख रुपये का भुगतान निकालने और बिना कार्य कराए राशि खर्च करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने सूचना के अधिकार से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार सरपंच ने अपने कथित भरोसेमंद ठेकेदार के माध्यम से आनंद कुमार राठौर के नाम एक्सिस बैंक, जयरामनगर शाखा के खाते में चेक क्रमांक 107344 के जरिए 1,30,700 रुपये का भुगतान कराया। आरोप है कि यह राशि विद्यालय के खेल मैदान के निर्माण एवं समतलीकरण के नाम पर निकाली गई, जबकि मौके पर मिट्टी, गिट्टी, रेत या किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं कराया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर जब विद्यालय पहुंचकर प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों से जानकारी ली गई, तो सभी ने पंचायत द्वारा खेल मैदान में किसी प्रकार का कार्य नहीं कराए जाने की बात कही। शिकायत में दावा किया गया है कि विद्यालय के प्राचार्य ने भी लिखित रूप से मैदान में कोई कार्य नहीं होने की पुष्टि की है। मामले को लेकर शिकायतकर्ता हीरो सोनवानी ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर शासकीय राशि के कथित दुरुपयोग की जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस संबंध में सरपंच एनल धृतलहरे का कहना है कि उन्होंने स्कूल के खेल मैदान में नहीं, बल्कि स्कूल के सामने स्थित मैदान में कार्य कराया है। उनके अनुसार दस्तावेजों में गलती से स्कूल मैदान दर्ज हो गया है। अब इस मामले में जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत..... गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम!