ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दो बाघों की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कांकेर जिले के पश्चिम भानुप्रतापपुर के बांदे परिक्षेत्र में छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से दो बाघों की खाल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वन विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के निर्देशन में गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के निवासी ब्येश्वर और बाबूराव के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से अनुसूची-1 में शामिल संरक्षित वन्यजीव बाघ की दो खालों की अवैध तस्करी कर रहे थे। संयुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संयुक्त अभियान में वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) के उत्तरी एवं मध्य क्षेत्र, छत्तीसगढ़ वन विभाग के राज्य उड़नदस्ता दल, एंटी पोचिंग यूनिट (यूएसटीआर) तथा स्थानीय वन अमले ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है। राज्य सरकार ने वन्यजीव संरक्षण और वन्यजीवों की अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सख्त रुख अपनाया है। वन विभाग विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित निगरानी और संयुक्त अभियान चला रहा है, जिससे वन्यजीव संरक्षण को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्... सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक ... सरकार का बड़ा फैसला; महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती को मंजूरी..मंत्री लक... भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर ब... उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षि... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां; ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं... भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर मा... खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक!