BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर बेलतरा विधानसभा के विभिन्न गांवों में कांग्रेस नेता त्रिलोक ने लिया हिस्सा, शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को किया नमन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लगरा, बैमा, नगोई सहित विभिन्न स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रमों में बिलासपुर जिले एवं प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण एवं स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में शामिल होकर उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत भूमि देश के 140 करोड़ से अधिक भारतीयों को प्राणों से भी प्यारी है। मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने की भावना प्रत्येक भारतीय के मन में होनी चाहिए। श्री श्रीवास ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले वीर हुतात्माओं, अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अतुलनीय योगदान को स्मरण करने का पावन अवसर भी है। आज पूरा राष्ट्र उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञ है, जिनके त्याग और संघर्ष के कारण देश को स्वतंत्रता मिली। कांग्रेस नेता ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रमों में श्री त्रिलोक श्रीवास के साथ मुकेश अग्रवाल, कौशल श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास, महेश मिश्रा, मोहन जायसवाल, पंडित जितेंद्र शर्मा, मुखराम सूर्यवंशी, ओमप्रकाश श्रीवास, शत्रुघ्न साहू, लक्ष्मी यादव, अशोक यादव, श्रीमती इंदुबाला ठाकुर, प्राचार्य धनंजय कुंभकार, सुनीता वस्त्रकर, जायसवाल मैडम एवं त्रिपाठी मैडम सहित क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्... सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक ... सरकार का बड़ा फैसला; महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती को मंजूरी..मंत्री लक... भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर ब... उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षि... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां; ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं... भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर मा... खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक!