BilaspurChhattisgarhPoliticsRaftaar News CgSipat

सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक बने…युवा मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद संगठन ने जताया भरोसा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय जनता पार्टी संगठन ने सीपत क्षेत्र के ग्राम धनिया से आने वाले युवा नेता पुष्पेंद्र दास महंत को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिले के आईटी सेल का सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सीपत क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में उत्साह और खुशी का माहौल है। पुष्पेंद्र दास महंत इससे पहले सीपत मंडल युवा मोर्चा के महामंत्री, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के युवा मोर्चा प्रभारी के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। युवा मोर्चा में उनकी सक्रिय भूमिका और संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए अब पार्टी संगठन ने उन्हें जिला स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। पुष्पेंद्र दास महंत लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। युवा मोर्चा के विभिन्न दायित्वों के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए कार्य किया। अब जिला आईटी सेल में सहसंयोजक की जिम्मेदारी मिलने से संगठन में उनकी भूमिका और व्यापक होगी। नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पुष्पेंद्र दास महंत को जिला संगठन में जिम्मेदारी मिलना सीपत क्षेत्र के लिए भी गौरव की बात है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि वे पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों को डिजिटल माध्यमों के जरिए और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
निरीक्षण में गायब मिले पंचायत सचिव; जिला पंचायत CEO ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश..कोट... बिलासपुर में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल : 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की बदली जिम्मेदारी, प्रकाश स... बस्तर में बाढ़ से खेती चौपट : मुआवजे के लिए किसानों की गुहार, BKS ने प्रति एकड़ ₹65,100 देने की उठाई... बिलासपुर में मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं खुली आंखें; संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनो... सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर बड़ा खेल; 21 लाख एडवांस लेकर दूसरे को बेचने की कोशिश का आरोप, न्यायालय में ... CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला : महंत के 2028 वाले दावे को बताया खयाली पुलाव, बोले- हमनें गन्ने की ... रायगढ़ में प्रोफेसर को अगवा कर UPI से ठगी : चाकू दिखाकर बनाया बंधक, 48 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार साय कैबिनेट की बैठक कल : CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति, सिंगापुर के निवेश प्रस्तावों और कर्मचारियों के म... रायपुर में सैलून से MDMA ड्रग्स जब्त : दो महिलाएं और ट्रांसजेंडर गिरफ्तार, 1.47 लाख का नशा बरामद सूरजपुर दोहरे हत्याकांड : फांसी की सजा के बाद दोषियों की जेल बदली जा रही, फूल सिंह उर्फ रिंकू रायपुर...