BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग की भर्ती पर विधानसभा में गूंजा सवाल; 103 में से 98 आवेदन निरस्त..अटल श्रीवास्तव ने जताई गड़बड़ी की आशंका!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत बिलासपुर में हुई संविदा भर्ती को लेकर विधानसभा में बड़ा सवाल उठा है। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए इसमें अनियमितता की आशंका जताई है। विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि एनआरसी के तहत फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर के तीन स्वीकृत पदों के लिए 103 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 98 आवेदन आवेदकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन में शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांक दर्ज नहीं करने के कारण निरस्त कर दिए गए। इस जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन प्रणाली में सभी अनिवार्य कॉलम भरे बिना आवेदन पूरा ही नहीं हो सकता। ऐसे में 98 आवेदनों का केवल अंक दर्ज नहीं होने के आधार पर निरस्त होना संदेह पैदा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितता कर कुछ चहेते उम्मीदवारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में आवेदन निरस्त किए गए हो सकते हैं। विधायक ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....